दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हरियाणा में आयोजित 72वां ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीते 2 मेडल, SSP ने दी बधाई

पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग में ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ…

दुर्ग। दिनांक 04 अक्टूबर 2023 को करनाल, हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश भर के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा अलग अलग स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था, छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों की टीम ने भी 72वे AIPDM में शामिल हुए थे, जहां छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 खिलाड़ियों को मेडल प्राप्त हुए है, जिसमे से 2 मेडल दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने जीता है।

पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ महिला आरक्षक कविता ठाकुर को पावर लिफ्टिंग 69 kg के इवेंट में सिल्वर मेडल, एवम थाना छावनी में पदस्थ आरक्षक विवेक कुमार पोद्दार को आर्म रेसलिंग मेडल 65 kg के इवेंट में प्राप्त हुआ है, जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा खिलाड़ियों से मिल कर शुभकामनाए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की एवं भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर पुलिस एवम परिवार का नाम रोशन करने की बात कही । खिलाड़ियों के साथ उनके कोच प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह भी मौजूद रहे।

करनाल हरियाणा में आयोजित AIPDM में छत्तीसगढ पुलिस को 4 मेडल , जिसमे दुर्ग पुलिस के खिलाड़ियों ने 2 मेडल पर कब्जा कर जिला सहित राज्य का नाम रोशन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button