दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SAGES घुघुवा (क) 26 छात्राओं को मिला निशुल्क सायकल; चेहरे पर आई मुस्कान

 

भिलाई। छग शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत जिले भर पाटन क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय घुघुवा (क) पाटन में 26 छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पुरुषोत्तम तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को नियमित अध्ययन को रूप से विद्यालय आकर पढाई जारी रखने के आव्हान किया।

अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा- परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन करो। आचार्य राजेश ने कहा- विद्याधनं सर्वधनप्रधानम् अर्थात् विद्या धन ही श्रेष्ठ धन है। प्राचार्य ने कहा विद्यार्थी जीवन में अनुशासन जरुरी है अत: आप सभी को अनुशासन में रहना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम तिवारी, शाला समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा, सरपंच लोकेश्वर साहू, जनपद सदस्य ठकेन्द्र धनकर, सदस्य- ढालसिंह साहू, घनश्याम सिंह ठाकुर, प्राचार्य जीवन लाल वर्मा व्याख्याता – माधुरी पाल, प्रभारी कुसुमलता नारंग, संतोष बघेल, आचार्य राजेश कुमार महतो, ईश्वर चंद्रा, मिथिलेश ठाकुर एवं सभी शिक्षकों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button