छत्तीसगढ़फीचर्ड

1.60 करोड़ रुपए लेकर धोखाधड़ी कर आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी का भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था। जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगा…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी सतेंद्र पटनवार निवासी कोरिया हाल मुकाम द्वारिका सेक्टर 18 दिल्ली ने रिर्पोट दर्ज कराया था की आरोपी अनुराग राठौर, अंशुल गुहा, ऋषि चौहान एवं उनके अन्य साथियों को प्रार्थी का भांजा अमन कौशिक ने कुल 1,60,00,000₹ (एक करोड़ साठ लाख रुपया) उधारी दिया था।

जिसे वापस मांग करने पर आरोपियों के द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिए तथा अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करने लगे जिस पर अमन कौशिक के द्वारा आरोपियों के धोखाधडी और प्रताड़ना से तंग आकर दिनाक 10.09.24 आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किए थे की रिपोर्ट पर मूल अपराध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 741/24 अपराध कायम कर विवेचन में लिया गया।

दौरान विवेचना अमन कौशिक की मृत्यु हो जानें पर प्रकरण में धारा 108, 111(2), (क) जोड़ी गई प्रकरण के आरोपी (01) अनुराग राठौर निवासी खोखरा हाल मुकाम पुराना सिंचाई कलोनी राजेन्द्र टेंट हाऊस के बगल जांजगीर (02) अंशुल गुहा निवासी पुराना सिंचाई कलोनी के पीछे डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास जांजगीर को गिरफ्तार कर दिनांक 30.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

प्रकरण के आरोपी ऋषि चौहान निवासी वार्ड नंबर 21 IB रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर थाना जांजगीर जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी।

जिसको मुखबिर सूचना पर आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतक से रकम लेकर धोखाधड़ी करना एवम उसको आत्महत्या के लिऐ उत्प्रेरित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.11.2024 को न्यायिक में भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: ऋषि चौहान पिता लव कुमार चौहान निवासी वार्ड नंबर 21 IB रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर थाना जांजगीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button