दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने जिले भर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान: 226 से अधिक वाहनों पर हुई कार्यवाही, 38 से अधिक वाहन जप्त

भिलाई। दिनांक 22.11.2023 को शाम 05 से 09 बजे तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में चाकूबाजी करने वाले, तीन सवारी घुमंतू, अड्डेबाजो, मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई।

सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्यवाही से बदमाशो एवम संदिग्ध रूप से घूमने वालो में हड़कंप मचा, जिससे संपूर्ण दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में 226 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही खास तौर आवारा, घुमंतू, 3 सवारी वाहन चालकों के लिए थी। कार्यवाही को संवेदनशील इलाकों के आस पास, अड्डेबाजी करने वाले एरिया में प्वाइंट लगाकर एवम नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग अभियान लगाया गया था।

जिला दुर्ग के सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान में कुल 226 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई, जिसमे 38 वाहन चालक जो आवारा,घुमंतू , 3 सवारी वाहन चालक, जो बिना कागजात के पकड़ाए, उनकी वाहनों को जप्त कर माननीय न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा 06 मोडिफाइड साइलेंसर तेज आवाज बुलेट पर कार्यवाही कर साइलेंसर को जप्त किया गया है एवम 150 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button