दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फिट भिलाई मूवमेंट के लिए 5000 लोगो ने लगाई विधायक देवेंद्र यादव संग दौड़

भिलाई। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के तत्वावधान में दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ द्वारा रविवार 8 अक्टूबर को संध्या 4 बजे से फिट भिलाई मूवमेंट के अंतर्गत 6 किमी की ‘‘भिलाई मैराथन दौड़’’ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में विभिन्न खेल संघों, भिलाई, दुर्ग के युवा भिलाई नगर विधायक के साथ दौड़े। लगभग 5000 बालक- बालिका एवं पुरुष- महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भिलाई मैराथन दौड़ का प्रारंभ इस्पात क्लब सेक्टर-1 (क्रिकेट ग्राउण्ड) से ए मार्केट सेक्टर-1 होते हुए इक्विपमेंट चौक सेक्टर-1 से सेक्टर-2 चौक से सेंट्रल एवेन्यु रोड होते हुये पुलिस पेट्रोल पंप (कोतवाली, सेक्टर-6) से बाएं मुड़कर कलामंदिर से मोन्यूमेंट पार्क होते हुये शहीद गार्डन, सिविक सेंटर में समाप्त हुई।

भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने मैराथन दौड़ने वाले युवाओं में जोश भरा। युवाओं के साथ विधायक ने बाजी जमकर दौड़ लगाई। जिन्हें देख कर युवाओ ने भी दम भरा। युवाओ का उत्साह इस मैराथन में देखते बन रहा था। इसमें अलग अलग समुख में प्रतियोगिता हुई।

प्रथम समूह – सब-जुनियर बालक एवं बालिका (आयु 10 वर्ष से 14 वर्ष तक)
द्वितीय समूह – जुनियर बालक एवं बालिका (आयु 15 वर्ष से 18 वर्ष तक)
तृतीय समूह – यूथ पुरुष एवं महिला (आयु 19 वर्ष से 29 वर्ष तक)
चतुर्थ समूह – सीनियर पुरुष एवं महिला (आयु 30 वर्ष से अधिक वर्ग में लोग भी शामिल हुए।

भिलाई मैराथन दौड़ की समाप्ति के पश्चात समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शहीद पार्क, सिविक सेंटर, भिलाई में संध्या 6 बजे से भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन एवं अध्यक्ष दुर्ग जिला ओलम्पिक एसोसियेशन के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

विधायक देवेन्द्र यादव द्वारा भिलाई मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सभी आयु वर्गो के बालक/बालिका एवं पुरुष/महिला वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को नगद पुरुस्कार राशि एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भिलाई नगर के महापौर नीरज पाल, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के पदाधिकारीगण दुर्ग जिला महासचिव सुमित पवार एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button