घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 15 मई: सिंह राशि वालों भावनाओं में काबू रहकर कोई निर्णय लें, प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें

आज 15 मई दिन गुरुवार है और आज गुरु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है। जबकि आज सूर्य वृषभ राशि में और चंद्रमा आज वृश्चिक उपरांत धनु राशि में ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दोपहर के बाद चंद्रमा और गुरु के समसप्तक होने से गजकेसरी योग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। त्वचा से संबंधित परेशानी। नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी। वित्तीय धन हानि। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- शाम तक महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा लें, इसके बाद मध्यम समय शुरू हो जाएगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। सरकारी तंत्र से लाभ होना शुरू हो जाएगा। सूर्य को जल दें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादी-ब्याह तय होंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रुओं से निजात मिलेगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में काबू रहकर कोई निर्णय लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी व्यापार आपका सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। शाम के बाद थोड़ा गृहकलह के संकेत होंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि– पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शाम के बाद समय में सुधार हो जाएगा। भाग्य साथ देगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मिलाजुला परिणाम होगा। शाम तक धन लाभ है। उसके बाद धन का खर्च शुरू हो जाएगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button