दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

75 साल के बुजुर्ग को बलात्कार के केस में फसाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए वसुलने वाली आरोपी नौकरानी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी निवासी वार्ड 24 बीएमवाई चरोदा थाना पुरानी भिलाई जो कि एक 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक एवं बीमार व्यक्ति है। सेवानिवृत रेल कर्मचारी है तथा पत्नि की मृत्यु उपरांत एकाकी जीवन व्यतीत करता रहा है। खाना पकाने, घर की साफ-सफाई हेतु केयर टेकर के रूप में एक महिला को दस हजार रुपये प्रतिमाह पर अगस्त 2018 में रखा था।

लगभग तीन-चार वर्ष बाद आरोपीया घर के काम में कोताही बरतने लगी खाना पकाने में लापरवाही बरतने लगी, जिस पर उसे कहने पर वह जवाब देने लगी, विवाद करने लगी और प्रार्थी को पुलिस थाना में अपने साथ बलात्कार की झूठी शिकायत कर झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए आरोपीया द्वारा प्रार्थी को अपनी पहचान बड़े बड़े अधिकारीयों से होना कहकर यौन शोषण के केस में अंदर करवा दूंगी कहकर लगातार डराती धमकाती रही।

जिस कारण बुजुर्ग डरकर चुपचाप सहता रहा और उन्होंने चेक के माध्यम तीन लाख, सात लाख रुपये तथा पाँच लाख रुपये आरोपीया को दे दिया, जिससे आरोपीया बुजुर्ग को परेशान न करे किंतु उक्त रकम प्राप्त करने के बाद भी आरोपीया द्वारा पुनः चालीस लाख रुपये मांग की गई।

इस प्रकार आरोपीया द्वारा प्रार्थी के अकेलेपन का फायदा उठाकर ब्लैकमेंलिग कर प्रार्थी से लगातार पैसा वसूल करती रही. कि रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध कमांक 370/2025 धारा 308 (6) बीएनएस दर्ज किया गया।

मामला एक वरिष्ठ नागरिक के उपर घटित होने से मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा लगातार आरोपीया का पता तलाश कर आरोपीया को पूछताछ करने पर प्रार्थी से डरा धमका कर 15 लाख रू ले लेना स्वीकार की, एवं उक्त पैसे से पंचशील नगर में एक प्लॉट खरीदना एवं ₹500000 बैंक खाते में होना पाया गया।

जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया आरोपीया द्वारा एक बुजुर्ग को झूठे केस में फँसा देने की धमकी देकर लगातार पैसा वसुल कर अपराध करना पाए जाने आरोपीया को दिनाँक 27.09.25 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी थाना पुरानी मिलाई अम्बर सिंह भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक गंगाप्रसाद श्रीवास, महिला आरक्षक तृप्ति वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button