छत्तीसगढ़फीचर्ड

चरित्र शंका और दूसरे से मेल मिलाप के कारण पति ने की पत्नी की हत्या: महिला के कपड़ों को जलाया, शव को गढ़ा खोदकर दफनाया, दोनों रह रहे थे पति- पत्नी बनकर

वर्ष 2017 में जंगल में जलाउ लकड़ी लेने जाने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई तथा दोनों का प्रेमसंबंध होने के उपरान्त दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे…

 

सूरजपुर। दिनांक 28.01.2024 को ग्राम झींगादोहर, चौकी खड़गवां निवासी इन्द्रमनिया पण्डो पति सोहर लाल पण्डो ने चौकी खड़गवां में उपस्थित होकर अपनी पुत्री सीमा पण्डो उम्र 35 वर्ष के संबंध में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बेटी सीमा दिनांक 21.01.2024 को रात्रि में घर से बिना बताये कहीं चली गई, परिजनों के द्वारा 6-7 दिन पता तलाश करने पर पुत्री का पता नहीं चला। सूचना पर चौकी खड़गवां में गुम इंसान क्रमांक 05/2024 कायम कर जांच की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा पुराने लंबित सभी गुम इंसान की जांच हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुम इंसान की जांच गंभीरतापूर्वक व सूक्ष्मता से करने एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगाया था।

इसी परिप्रेक्ष्य में गुम इंसान जांच के दौरान गुम इंसान के वारिशान तथा गवाहों के द्वारा सीमा के गुमशुदा होने के संबंध में सरसताल निवासी चन्द्रिका राजवाड़े का सीमा से प्रेमसंबंध होने व उसके गुम होने को लेकर चंद्रिका पर शंका जाहिर किए जो चन्द्रिका राजवाड़े को लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वर्ष 2017 में जंगल में जलाउ लकड़ी लेने जाने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई तथा दोनों का प्रेमसंबंध होने के उपरान्त दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।

दिनांक 21.01.2024 को सीमा का अन्य लोगों से बातचीत और मेल मिलाप करने एवं उसके चरित्र पर शंका होने पर सीमा और इसके बीच विवाद ग्राम झींगादोहर के बस्ती किनारे रात्रि करीब 8-9 बजे हुआ और आवेश में आकर लकड़ी के डण्डा से सीमा के कनपटी पर मारकर हत्या कर दिया और घटना को छुपाने के लिए सीमा के शव को कंधा में ढोकर सोनगरा झापीनाला जंगल में ले जाकर उसके कपड़े जला दिया, शव को वहां रखकर अपने घर सायकल से जाकर फावडा लेकर वापस आया और कमर भर गड्ढ़ा खोदकर लाश को दफना दिया।

आरोपी चंद्रिका राजवाड़े निशानदेही पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी, मृतिका के परिजनों व गवाहों की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया गया जो बताए स्थान से उत्खनन में मानव कंकाल विघटित अवस्था में मिले, कंकाल की पहचान मृतिका की मॉ के द्वारा कंकाल के गले में लटके बजारू माला तथा सिर पर मिले लम्बे बाल को देखकर अपनी पुत्री सीमा पण्डो के रूप में पहचान की।

डॉक्टरों के द्वारा वहीं पीएम किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा, फावड़ा, सायकल व सीमा के मोबाईल का सीम जप्त कर आरोपी चन्द्रिका राजवाड़े पिता मानसाय राजवाड़े उम्र 48 वर्ष ग्राम सरसताल, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपर व चौकी खड़गवा पुलिस के द्वारा की गई।

मृतिका के पिता सोहर लाल पण्डो पिता बडे लोचन पण्डो उम्र 50 वर्ष ग्राम झींगादोहर भी दिनांक 29/06/2020 से घर से बिना बताये कही चला गया है जिसके संबंध में गुम इंसान क्रमांक 09/2020 दिनांक 10/07/2020 को कायम कर पतासाजी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button