दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य हेतु समग्र कल्याण कार्य योजना समिति की हुई बैठक

दुर्ग। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समग्र कल्याण हेतु कार्य योजना तैयार करने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शैक्षणिक संस्थाओं, स्कूली विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोदर्पण पहल हेतु शासन के निर्देशों के परिपालन एवं विद्यार्थियों के समग्र कल्याण हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर रायसुमारी की गई।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों के संबंध में कार्ययोजना बनाकर मार्गदर्शी निर्देशों के तहत् कार्यवाही सुनिश्चित करने और मनोदर्पण की हेल्प लाईन नंबर 8448440632 का सभी शैक्षणिक संस्थाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ बीके दुबे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अविनाश श्रीवास, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, उप संचालक समाज कल्याण ए.पी. गौतम, डीपीओ आर.के. जामुलकर, सहायक संचालक शिक्षा सीमा नायक एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button