छत्तीसगढ़फीचर्ड

एकतरफा प्यार में प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की माँ की हत्या, बातचीत करने से मना करने पर था नाराज

महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई…हत्या कर फरार होने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने रायडीह, झारखंड से आरोपी को धर दबोचा…आरोपी मृतिका की बेटी से करता था एकतरफा प्यार, बेटी द्वारा बातचीत करने से मना करने पर था नाराज…मृतिका द्वारा आरोपी को अपनी बेटी को परेशान करने से मना करने पर आवेश में आकर घर में रखे टांगिया से सिर पर किया वार, मौके पर ही हो गई मौत…मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना आस्ता में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध…पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगिया किया जप्त…

गिरफ्तार आरोपी- अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर।

 

जशपुर। मृतिका के पति उम्र 63 वर्ष के द्वारा दिनांक 04.09.2026 को थाना आस्ता उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि धनमनी बाई उसकी पत्नी है तथा दोनों अपने घर में रहते हैं। दिनांक 03.09.2026 को करीब 11:30 बजे प्रार्थी अपने घर में खाना खाने के बाद मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गया था।

उसकी पत्नी धनमनी बाई घर पर अकेली थी। शाम करीब 06:00 बजे मवेशी चराकर वापस घर आया तथा मवेशियों को गोठान में बंद कर घर के अंदर गया, तो देखा कि उसकी पत्नी धनमनी बाई घर के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके दाहिने तरफ के चेहरे में गंभीर चोट लगी थी तथा खून निकला हुआ था। आवाज देने पर भी वह कुछ नहीं बोली। पास ही टांगिया पड़ा हुआ था।

प्रार्थी के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नीयत से टांगिया से वार कर उसकी पत्नी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में तत्काल हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सूचना पर पुलिस तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया।
साथ ही फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतिका के परिजनों एवं गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अवधेश राम नामक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व मृतिका के घर आया था तथा उसके साथ विवाद किया था।

पुलिस जांच एवं गवाहों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया अवधेश राम पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम जब संदिग्ध अवधेश राम के ग्राम कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।
पुलिस की टेक्निकल टीम की सहायता से संदिग्ध आरोपी की लगातार पतासाजी एवं ट्रेसिंग की जा रही थी।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि संदिग्ध आरोपी रायडीह, झारखंड में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रायडीह, झारखंड पहुंचकर आरोपी अवधेश राम को हिरासत में लिया गया तथा उसे जशपुर लाया गया।

आरोपी अवधेश राम ने पूछताछ में बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था तथा मृतिका की बेटी द्वारा उससे बातचीत नहीं करने के कारण वह नाराज था। इसी नाराजगी में वह मृतिका के घर गया था, जहां वह घर में अकेली थी।

मृतिका द्वारा आरोपी को अपनी बेटी से बातचीत करने एवं उसे परेशान करने से मना किया गया, जिससे आरोपी आवेश में आ गया और घर में रखे टांगिया से मृतिका के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मृतिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button