छत्तीसगढ़फीचर्ड

छेड़छाड़ करने वाला आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक मामले है दर्ज

घटना घटित कर फरार था आरोपी डॉक्टर…आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज…आरोपी के विरूद्व विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही…

 

कवर्धा। प्रार्थीया थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 03.08.2024 को प्रार्थीया रात्रि 08.30 बजे आरोपी के क्लीनिक से ड्यूटी उपरांत घर आई कुछ समय पश्चात प्रार्थीया के निवास का पता लगाते क्लीनिक के संचालक डॉक्टर सादाराम घोसले प्रार्थीया के घर आ गया।

प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी, प्रार्थीया के पिता रात को भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने चले गये थे और भाई-बहन पड़ोस घर मे गये हुये थे डॉ. सादाराम घोसले प्रार्थीया के अकेलेपन का फायदा उठाकर कमरे का दरवाजा बंद करके जबरदस्ती हाथ-पकडकर छेड़छाड़ करने लगा।

घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल लिखित आवेदन पर अपराध क्रमांक 504/2024 धारा 74 भा.न्या.सं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार अति.पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश पर आरोपी सादाराम उर्फ सादा अंबेडकर घोसले पिता साहेबदास घोसले उम्र 33 साल साकिन वार्ड नं. 17 साधना नगर कवर्धा थाना कवर्धा घटना के उपरांत से फरार था।

जिसका लगातार तकनीकी माध्यम से पतासाजी की जा रही थी, उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्व विधिवत कार्यवाही कर ज्यूडिश्यिल रिमाण्ड में माननीय न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं जिसका रिकॉर्ड भी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

भविष्य में पूरे जिले में किसी भी प्रकार की संगीन वारदात घटित होने पर कवर्धा पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर आरोपियों के विरूद्व कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

गिरफ्तार आरोपी-  डॉ.सादाराम उर्फ सादा अंबेडकर घोसले पिता साहेबदास घोसले उम्र 33 साल साकिन वार्ड नं. 17 साधना नगर कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button