Uncategorised

बगैर मास्क लगाए घूमते 03 प्रकरण में 03 आरोपियो पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार


गौरेला। कोरोना संक्रमण से आमलोगों को बचाने के लिए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जीपीएम पुलिस लोगो को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मास्क लगाने की हिदायत हर तरीके का इस्तेमाल कर लगातार दे रही है।

हिदायत देने के बाद भी कुछ लोग अपने जीवनशैली को सुधार न कर अभी भी अपने अलावा और लोगो के जीवन को संकटापन्न करने बिना मास्क लगाए घूम रहे। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। नियमों को नही मानने के फलस्वरूप थाना गौरेला में क्रमशः अपराध क्रमांक 68/20, 69/20,70/20 धारा 188, 269, 270 ipc एवं छत्तीसगढ़ पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) के तहत 1 सूरज बघेल पिता कृष्णा राम बघेल निवासी भट्टा टोला गौरेला 2 खेमचंद चौहान पिता नत्थू राम चौहान निवासी भट्टा टोला गौरेला 3 मनोज कुमार पिता जियालाल निवासी डुमरिहा के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है।        
बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर  पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जीपीएम पुलिस द्वारा अब तक 23 कार्यवाही की गई है जिसमें कुल 26 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। बिना मास्क लगाए घूमते पाए जाने पर जीपीएम पुलिस के द्वारा आगे भी इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button