दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अहिवारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने खेरधा, मोहंदी, नारधा, मुड़पार, ओखरा, ढौर में किया ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भूपेश सरकार की उपलब्धि बताकर मांगा जन समर्थन

भिलाई-3। अहिवारा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे का विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क जारी है। उन्होंने आज 4 नवंबर को अहिवारा विधानसभा के खेरधा, मोहंदी, नारधा, मुड़पार, ओखरा, ढौर, हिंगना और चेटुवा में जन आशीर्वाद यात्रा निकाला। इस दौरान श्री कोसरे ने भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार किराए का घर लेकर चुनाव लड़ने वाले को अहिवारा की जनता वापस भेजने के लिए कमर कस चुकी है।

अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने 4 नवंबर को अपने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत ग्राम खेरधा से की। उनके यहां पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए चुनाव में समर्थन देने का वादा किया।

श्री कोसरे बारी – बारी से तय कार्यक्रम के अनुसार अन्य ग्रामों में मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने निर्मल कोसरे को तिलक – आरती कर विजय श्री का आशीर्वाद दिया। युवाओं ने कांग्रेस पार्टी और निर्मल कोसरे जिंदाबाद के नारे लगाए और उन्हें तन – मन से सहयोग करने का भरोसा दिया।

जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। अहिवारा विधानसभा भी इससे अछूता नहीं है। जन आशीर्वाद यात्रा में इस बात का साफ तौर पर अहसास हो रहा है। अहिवारा विधानसभा के मतदाताओं ने किराए का मकान लेकर चुनाव लड़ने वाले नेता के बजाय स्थानीय बेटा निर्मल कोसरे को विधायक चुनने का संकेत दे दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी गई है। इसलिए जनता एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हीरा वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती रात्रे, उषा सोनवानी, जिला पंचायत सभापति आकाश कुर्रे, विजय चौबे, योगेश टिकरिहा, जगदीश मारकंडेय, सरपंच मुड़पार चोवाराम बंजारे, सरपंच ढौर अजय मढ़रिया, सरपंच अकोला भूपेन्द्र दुबे, सरपंच चेटुवा आत्माराम गजपाल , सरपंच मोहंदी मंजू बघेल, सरपंच खेरधा रंजन बाई सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button