खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी भारत के इस शहर में बनाती है: 145 किलो होता है वजन, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है नाम

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने का खिताब भारत के इस शहर के पास है. ये इतनी बड़ी है कि इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है…

जामनगर (ए)। भारत अपने तरह तरह के खान के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है. यहां हर कुछ सौ किलोमीटर पर खाने का स्वाद और उसे पकाने का तरीका बदल जाता है, लेकिन रोटी ऐसी चीज है जो पूरे भारत में एक जैसी बनाई जाती है. साइज भी हर जगह पर एक जैसा ही होता है, लेकिन पूरे भारत में सिर्फ एक जगह ऐसी है जहां दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाई जाती है. ये रोटी इतनी बड़ी होती है कि इस एक रोटी से पूरा एक गांव पेट भर सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस अनोखी रोटी की कहानी।

दुनिया की सबसे बड़ी रोटी कहीं और नहीं बल्कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के जामनगर में बनती है. हालांकि, ये रोटी रोज नहीं बनाई जाती. बल्कि इसे सिर्फ कुछ खास मौकों पर ही बनाया जाता है।

जैसे दगड़ू सेठ गणपति सार्वजनिक महोत्सव या फिर जलाराम बापा की जयंती पर. इस रोटी को जलाराम मंदिर के जीर्णोद्धार कमेटी द्वारा बनवाया जाता है और फिर इसी रोटी से मंदिर में आए लोग अपना पेट भरते हैं. लोग इस रोटी को खाने दूर दूर से इस खास दिन पर जामनगर आते हैं।

आपको बता दें दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने के लिए एक दो नहीं बल्कि कई महिलाएं एक साथ जुटती हैं और घंटों मेहनत के बाद ये रोटी तैयार होती है. इस रोटी को बनाने में ढेर सारे गेहूं के आटे का प्रयोग होता है. जब यह रोटी बनकर तैयार होती है तो इसका वजन 145 किलो तक पहुंच जाता है।

सबसे खास बात की इस रोटी को पकाने के लिए मंदिर के पास एक बड़ा सा विशेष तवा है. इसी तवे पर इस खास रोटी को पकाया जाता है. रोटी सेंकने के लिए भी कई लोग लगाए जाते हैं और आंच को धीमा रखा जाता है ताकि रोटी जले ना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button