दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने फिलहाल गणेश प्रतिमा विसर्जन पर लगाई रोक, जलमग्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं वार्ड 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया और शिवनाथ नदी तट प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन द्वारा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड 55 में प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। जिले में विभिन्न स्थानों से लगभग 150 लोगो को रेस्क्यू किया गया है, सभी ऐनीकट के ऐप्रोच बैरियर लगा कर बंद किया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं गणेशोत्सव समितियों से अपील की है कि वे शिवनाथ नदी में स्थिति सामान्य होते तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन विराम रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button