दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सोलर हाई मास्ट लाईट लगाने 07 वार्डो में किया भूमिपूजन

भिलाई। छ.ग. अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतो को बढावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतो पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर) द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में रात्रिकालिन प्रकाश व्यवस्था हेतु क्रेडा द्वारा 20 नग सोलर हाई मास्ट लाईट संयंत्र की अनुशंसा उपरांत स्थापना कार्य हेतु इन 20 वार्डो में से 07 वार्डो में सोलर हाई मास्ट लाईट का भूमि पूजन कार्यक्रम विजय साहू (सदस्य क्रेडा रायपुर) के करकमलों द्वारा किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड नं. 34 ( वीर शिवाजी नगर ), वार्ड नं. 33 (गणेश चाक), वार्ड नं. 26 ( रामनगर मुक्तिधाम ) वार्ड नं. 23 ( मंगल बाजार, घासीदास नगर), वार्ड नं. 21 (कुरूद मुक्तिधाम), वार्ड नं. 19 ( आजाद चौक, रामनगर) एवं वार्ड नं. 35 ( जुडो एकेडमी कैम्प-02)।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विजय साह (सदस्य क्रेडा), धर्मराज शर्मा (अध्यक्ष गांधी विचार यात्रा छ.ग.), राजेन्द्र यादव (महासचिव कांग्रेस कमेटी) वार्ड पार्षद जलंधर सिंह, एस. शैलजा, नेहा साहू, उषा शर्मा, इंजीनियर सलमान तथा छाया पार्षद चवन राम साहू एवं बलदाऊ पिपरिया के साथ-साथ डॉ. विनय शर्मा, प्रकाश रेलवानी एवं विजय रेलवानी सहित क्रेडा के अधिकारी/कर्मचारी तथा सैंकड़ो वार्डवासी उपस्थित थे।

भूमि पूजन कार्यक्रम से वार्ड वासियों में भारी उत्साह देखा गया तथा ग्रीन एनर्जी को शहरों में भी व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु इस कार्य की वार्ड वासियों द्वारा सराहना एवं भविष्य में अन्य सौर संयंत्रों की मांग की गई तथा आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button