खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

झगड़े में विराट को हुआ एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान तो गंभीर को लगा लाखों रुपए का चूना, जानिए वजह?

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए झगड़े की वजह सामने आई है. कोहली और गंभीर के बीच इकाना स्टेडियम में हुआ झगड़ा अभी तक चर्चा में बना है…

लखनऊ (ए)। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच तकरार देखी गई. इसके बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच बवाल हो गया. गंभीर और कोहली के बीच हुआ झगड़ा अभी तक चर्चा में बना हुआ है. इस मामले में अब नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक कोहली को एग्रेसिव देखकर गंभीर उनकी तरफ बढ़े थे और एक सवाल किया. इसके जवाब में कोहली ने कहा कि मैंने आपसे कुछ नहीं कहा. इसी के बाद मामला आगे बढ़ गया. फिर खिलाड़ियों ने मामले को शांत करवाया।

कोहली लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान काफी एग्रेसिव तरीके से जश्न मना रहे थे. उनका यह तरीका गौतम गंभीर को पसंद नहीं आ रहा था. इसके बाद मैच में नवीन-उल-हक और अमित मिश्रा से विवाद हो गया. मैच खत्म होने के बाद गंभीर और कोहली के बीच मामला बढ़ गया. इनसाइड स्पोर्ट पर छपी एक खबर के मुताबिक गंभीर ने कोहली से पूछा, ”क्या बोल रहा है बोल?” विराट ने जवाब दिया, ”मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हो”

कोहली के जवाब के बाद गंभीर ने गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”तूने अगर मेरे प्लेयर को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दी है.” इस पर कोहली ने कहा, ”तो आप अपनी फैमिली को संभाल कर रखिए.” गंभीर ने कहा, ”तो अब तू मुझे सिखाएगा।” 

गौरतलब है कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए विवाद पर कड़ा एक्शन लिया गया है. कोहली और गंभीर की पूरी मैच फीस काट ली गई है. इस वजह से कोहली को करीब 1.07 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. वहीं गंभीर को भी लाखों का नुकसान हुआ है. नवीन-उल-हक पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button