दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं: दुर्ग निगम आयुक्त

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग का टीम दुर्ग शहर में लगातार भ्रमण कर आम जनता और दुकानदारों को लगातार जागरूक कर रहे हैं इसके साथ ही वे मास्क नहीं लगाने वाले और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही भी कर रही है ।
इस कड़ी में प्रभारी बाजार अधिकारी एवं अतिक्रमण प्रभारी के नेतृत्व में स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव, भुवन साहू, विनीत वर्मा व अन्य कर्मचारियों ने अग्रसेन चौक धमधा नाका शक्तिनगर जाकर मास्क नहीं लगाने वाले 14 लोगों पर कार्यवाही की। इसी प्रकार ग्रीन चौक शंकर नगर इंदिरा मार्केट में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही की गई। इस दौरान इंदिरा मार्केट के दीप इलेक्ट्रिकल में लोगों की अधिक भीड़ लगी थी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा था जिसे देखते हुए टीम प्रभारी ने तत्काल ₹1000 का जुर्माना कर उन्हें सोशल डिस्टेंस का पालन करने निर्देश दिए। इस तरह से आज नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सब्जी पसरा, फल ठेला और कुछ दुकानदारों से कुल ₹3900 जुर्माना वसूल किए गए। नगर पालिक निगम दुर्ग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त ने जनता से अपील की है कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है, सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क अवश्य लगाएं।

Related Articles

Back to top button