छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने और मंत्रिमंडल के गठन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, सचिव कांति सूर्यवंशी, संयुक्त सचिव मनोज कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पवन साहू, सदस्य उमेश सिंह, विष्णु मोंगराज, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश ठाकुर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने यात्री बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button