खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी और ‘मेक इन इंडिया’ की सराहना, कहा- भारत में निवेश करना लाभदायक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेक इन इंडिया की जमकर तारीफ की गई है। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि, भारत में निवेश करना लाभदायक है और रूस देश में जल्दी ही मैन्यूफैक्चरिंग साइट स्थापित करने जा रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार की लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) के लिए ‘स्थिर परिस्थितियां’ बनाने के लिए सराहना की और भारत में रूसी मैन्यूफैक्चरिंग साइट स्थापित करने की पेशकश की। बुधवार को मॉस्को में 15वें वीटीबी निवेश फोरम में बोलते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने बाजार से बाहर हो चुके पश्चिमी ब्रांडों की जगह नए रूसी ब्रांडों के उदय का भी उल्लेख किया, उन्होंने उपभोक्ता वस्तुओं, आईटी, उच्च तकनीक और कृषि जैसे क्षेत्रों में स्थानीय रूसी निर्माताओं की सफलता का उल्लेख किया।

इस दौरान उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रूस का आयात प्रतिस्थापन कार्यक्रम भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के समान है और कहा कि भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है। उन्होंने भारत में रूसी मैन्यूफैक्चरिंग साइट स्थापित करने की भी पेशकश की।

पुतिन ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी का भी ऐसा ही एक कार्यक्रम ‘मेक इन इंडिया’ है। यह हमारे कार्यक्रम से काफी मिलता-जुलता है। उन्होंने कहा, और हम भारत में अपना मैन्यूफैक्चरिंग साइट स्थापित करने के लिए तैयार हैं। साथ ही, भारत की अर्थव्यवस्था में रोसनेफ्ट की तरफ से 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सबसे बड़ा निवेश कुछ समय पहले ही हुआ है। बता दें कि रोसनेफ्ट रूसी संघ की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री और भारत सरकार स्थिर स्थितियां बना रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय नेतृत्व भारत को प्राथमिकता देने की नीति पर चल रहा है और हमारा मानना है कि भारत में निवेश लाभदायक है। राष्ट्रपति पुतिन ने एसएमई के विकास को समर्थन देने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, मैं ब्रिक्स निगम के लिए जिम्मेदार सहयोगियों से सहयोग के मुख्य क्षेत्रों पर स्थिति का विश्लेषण करने के लिए कहूंगा और हम निश्चित रूप से ब्राजील के सहयोगियों का ध्यान आकर्षित करेंगे जो अगले साल ब्रिक्स की अध्यक्षता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button