छत्तीसगढ़फीचर्ड

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर समेत कई नेता पहुंचे दिल्ली, पीएम मोदी संग बनेगी रणनीति

 

रायपुर। भाजपा के तमाम दिग्गजों का दिल्‍ली में जमावड़ा लगा है। मौका है पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक का। सोमवार NDMC भवन में शुरू होने वाली बैठक में बीजेपी आगे की रणनीति तय करेगी। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार मिल सकता है। साथ ही चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बीजेपी की सर्वोच्च इकाई है। सभी बड़े फैसले इसकी बैठकों में होते हैं। बीजेपी की दिशा तय करने में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भूमिका का अंदाजा इसके सदस्यों से लगाएं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर समेत 6 नेता पहुंचे दिल्ली इस बैठक में पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे। इनके अलावा कार्य समिति सदस्य अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।  कार्यसमिति की बैठक में इस साल छ्त्तीसगढ़ सहित 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। ये सभी नेता आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की स्थिति दमनकारी नीति और केंद्र सरकार की राशि के दुरूपयोग की जानकरी पार्टी हाईकमान को देंगे।

आने वाले चुनावों के लिए बनेगी रणनीति कार्यसमिति के पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बैठक के एजेंडे तय होंगे। इसमें राजनीतिक प्रस्ताव भी रखा जाएगा। दूसरे दिन कार्यसमिति में छत्तीसगढ़, एमपी, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर सहित जिन राज्यों में विधानसभा के चुनाव होंगे, उन राज्यों को लेकर मंथन होगा। कुछ राज्यों के अध्यक्ष भी बदले जाने की चर्चा है। इस पर भी मंथन के बाद ऐलान होगा। चुनाव वाले राज्यों के प्रदेशाध्यक्ष जानकारी प्रस्तुत करेंगे। छत्तीसगढ़ की जानकारी का ब्योरा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव प्रस्तुत करेंगे। इसी के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनाकर अभी से सभी राज्यों में तैयारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button