दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दुर्ग। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग में ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर की स्थापना की गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा आज ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया। साथ ही गठित टीम के साथ मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन के माध्यम से सभी 06 विधानसभा एवं 02 आंशिक विधानसभा अंतर्गत 1479 मतदान केन्द्रों में निर्धारित रूट में भ्रमण कर मतदाताओं को ईवीएम में वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए मतदान हेतु जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर एडीएम अरविन्द कुमार एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, ईआरओ 63 दुर्ग ग्रामीण मुकेश रावटे, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ईवीएम डेमोंसट्रेशन लवकेश ध्रुव, तहसीलदार ख्याति नेताम एवं ममता टावरी तथा नायब तहसीलदार किशोर वर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button