छत्तीसगढ़फीचर्ड

IPS रोहित शाह के स्थानांतरण पश्चात सरगुजा पुलिस द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई

अंबिकापुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर से जारी आदेश क्रमांक एफ 1-3/2025/दो-गृह/भा.पु.से. दिनांक 10/06/25 के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह (भा.पु.से.) कों जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) जिला सुकमा मे पदंस्थापना पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर मे विदाई कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।

विदाई कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह (भा.पु.से.) के जिला सरगुजा के कार्यकाल कों अविस्मरणीय बताते हुए उनके कार्यकाल के दौरान अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु प्रशंसा की गई, साथ ही आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें देकर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह द्वारा कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा गया कि सरगुजा जिले मे लगभग 01 वर्ष का कार्यकाल रहा इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियो सहित अधीनस्थ अधिकारियो/ कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है, साथ ही कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे शहर मे बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से क़ानून व्यवस्था स्थापित किया गया।

कार्यकाल के दौरान सभी का लगातार सहयोग प्राप्त होने एवं आगे भी सभी का निरंतर सहयोग प्राप्त होने की आशा की गई, कार्यक्रम मे सभी पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह कों पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया साथ ही मोमेंटो देकर आगामी सेवाओं के लिए शुभकामनायें प्रदान की गई।

विदाई एवं सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेंद्र मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button