खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री पर फेंका गया पत्थर, आंख के ऊपर आई चोट

प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखने का फैसला किया…

 

विजयवाड़ा (ए)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए हैं। विजयवाड़ा में एक चुनावी यात्रा के दौरान उन्हें चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई, जब जगन मोहन रेड्डी मेमंथा सिद्धम बस यात्रा कर रहे थे। वाईएसआरसीपी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका।

जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई। उनकी सुरक्षा टीम ने तुरंत हरकत में आई और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बस तक ले गई।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखने का फैसला किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button