खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रायपुर और बिलासपुर में 4 जगह की छापेमारी

रायपुर। आयकर विभाग आज सुबह से रायपुर व बिलासपुर में स्टील, पॉवर व कोल कारोबारियों पर छापेमारी कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में वंदना ग्लोबल के सभी ठिकानों पर रेड हुई है। बिलासपुर में सत्या पावर के मालिक रामअवतार अग्रवाल और पवन अग्रवाल के हंसा विहार स्थित घर और ऑफिस समेत भरारी में प्लांट में दबिश हुई है। उनका स्टील और कोल का कारोबार है। बिलासपुर में ही सुशील झाझड़िया रेलवे ठेकेदार के सभी ठिकानों पर दबिश हुई है।

आयकर विभाग की टीम ने रायपुर स्थित ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर दबिश दी है. ईश्वर टीएमटी समेत ग्रुप के कई ठिकानों पर टीम की कार्रवाई जारी है. उरला स्थित ईश्वर टीएमटी प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में अधिकारियों ने रेड मारी है. फर्म के डायरेक्टर्स के घर और मकानों पर भी पड़ताल चल रही है. धर्मेंद्र पटेल, पीयूष पटेल, भरत कुमार पटेल फर्म के डायरेक्टर्स हैं।

बता दें कि इसके अलावा आयकर विभाग ने आज सुबह रायपुर में वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर भी छापा मारा है. साथ ही बिलासपुर में सत्या पॉवर ग्रुप पर भी रेड की है।

प्रदेश में 4 ग्रुप पर आईटी रेड हुई है….
1) सत्या पॉवर बिलासपुर।
2) वंदना ग्लोबल ग्रुप, रायपुर।
3) झाझरिया ग्रुप, बिलासपुर
4) ईश्वर टीएमटी ग्रुप, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button