खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रिया सिंघा के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 ताज, उर्वशी रौतेला ने पहनाया क्राउन

मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा, सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं…

 

जयपुर (ए)। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज भारतीय सुंदरी रिया सिंघा के सिर सजा है। उर्वशी रौतेला ने रिया को विजेता का क्राउन पहनाया। इस भावुक मौके पर रिया ने कहा कि उन्हें 2024 से पहले मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने वाले लोगों से काफी प्रेरणा मिलती है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के बाद सुंदरी रिया सिंघा ने कहा, ‘आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। उन्होंने कहा कि वे पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हैं।

अभिनेत्री और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने कहा ‘मैं महसूस करती हूं कि सभी लड़कियां क्या महसूस कर रही हैं। विजेता बेहद शानदार हैं।’ उर्वशी ने भरोसा जताया कि मिस यूनिवर्स के वैश्विक मंच पर ये हमारे देश का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करेंगी।’

उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि इस साल भारत को फिर से मिस यूनिवर्स का ताज मिलेगा। सभी लड़कियां बहुत मेहनती, समर्पित और बेहद खूबसूरत हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button