देश-दुनियाफीचर्डविविध

शेयर बाजार में भारी उछाल: सेंसेक्स 62,100 के पार खुला, निफ्टी 18350 के करीब हुआ ओपन

शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत देखने को मिली है और भारतीय शेयर बाजार ऊपरी दायरे में कारोबार कर रहे हैं…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और इसके दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स में सवा सौ अंकों से ज्यादा की तेजी पर ओपनिंग देखने को मिली है. वहीं निफ्टी में 25 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार खुला है।

आज शेयर बाजार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 129.20 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 62,157.10 पर खुलने में कामयाब रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की मजबूती के साथ 18,339.30 के लेवल पर खुला है।

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर तेजी के साथ बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं और 10 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा एनएसई के निफ्टी के 50 में से 31 शेयर तेजी के साथ तो 19 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आज निफ्टी के ऑटो, फाइनेंशियल, एफएमसीजी और आईटी शेयरों में तेजी देखी जा रही है और रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर भी ऊपर हैं. बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में फिसले हुए हैं. सबसे ज्यादा 0.91 फीसदी की तेजी रियल्टी शेयरों में देखी जा रही है और ऑटो शेयर 0.50 फीसदी चढ़े हैं. अगर गिरने वाले सेक्टर्स को देखें तो सबसे ज्यादा 1.05 फीसदी की गिरावट मेटल शेयरों में देखी जा रही है।

सेंसेक्स के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स आज 3.05 फीसदी ऊपर है और टेक महिंद्रा 1.19 फीसदी चढ़ा है. एचयूएल में एक फीसदी से ज्यादा का उछाल है और इंफोसिस 0.83 फीसदी उछला है. भारती एयरटेल 0.77 फीसदी और एशियन पेंट्स 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक 0.69 फीसदी की गिरावट पर है. सन फार्मा 0.56 फीसदी टूटा है और मारुति 0.44 फीसदी की गिरावट पर है. एनटीपीसी 0.20 फीसदी नीचे है और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.17 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button