छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपनी प्रेमिका को जबरदस्ती खिलाया गर्भपात की दवा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

गर्भपात की दवा से युवती की मृत्यु के मामले मे आरोपी गिरफ्तार…थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही…आरोपी द्वारा युवती कों जबरन गर्भपात की दवा खिलाने से युवती इलाज दौरान हुई थी मौत…गंभीर आपराधिक मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही…

अंबिकापुर। सूचक साकिन मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर मर्ग इंटीमेशन चाक कराया गया कि मृतिका निवासी महामायापारा थाना अम्बिकापुर के द्वारा दिनांक 11/05/25 को गर्भपात की दवा सेवन कर लेने से परिजनों द्वारा जिला अस्पताल अम्बिकापुर में ईलाज के लिये लेकर आये थे, जहां भर्ती कर ईलाज करा रहे थे। कि ईलाज दौरान दिनांक 11/05/25 को मृतिका फौत कर गयी है।

मृतिका का मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के परिजनों का कथन लेख किया गया जो मृतिका की मां अपने कथन में बताई है कि भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा से मृतिका का प्रेम संबंध था जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। जिसे भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ़ गोलू विश्वकर्मा द्वारा गर्भपात का दवा जबरदस्ती सेवन करने के लिए कहने पर गर्भपात कि गोली सेवन कर ली थी जिससे पेट में दर्द होने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराये थे।

जो ईलाज दौरान फौत हो गयी है, मर्ग जांच पर आरोपी भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित होना पाए जाने पर मामले मे थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 331/25 धारा 90 (2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर मामले के आरोपी भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ़ गोलू विश्वकर्मा कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम भुनेश्वर विश्वकर्मा उर्फ गोलू विश्वकर्मा आत्मज माधव राम उम्र 24 वर्ष साकिन खम्हरिया थाना उदयपुर हाल मुकाम महामायापारा थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, मिशन अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, आरक्षक अमर सिंह, आशीष कुमार सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button