दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस चलेगी परिवर्तित मार्ग से, अयोध्या धाम जंक्शन–अयोध्या केंट स्टेशन के मध्य चला रहा दोहरीकरण कार्य

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या धाम जंक्शन– अयोध्या केंट व सलारपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

इसके फलस्वरूप गाड़ी संख्या 18205/18206 दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जिसकी जानकारी इस प्रकार है।

दिनांक 11 जनवरी 2024 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया प्रयागराज-जंघई-वाराणसी-वाराणसी सिटी मार्ग होकर नौतनवा जाएगी।

दिनांक 13 जनवरी 2024 को नौतनवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया वाराणसी सिटी-वाराणसी-जंघई-प्रयागराज मार्ग होकर दुर्ग आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button