छत्तीसगढ़फीचर्ड

भूपेश बघेल लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोकार- ओपी चौधरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उनका बयान स्पष्ट बता रहा है कि वे लव जिहाद के सबसे बड़े पैरोकार बने बैठे हैं। भूपेश बघेल के बयानों से स्पष्ट झलकता है कि वह हिंदुओं से कितनी नफरत करते हैं। वे छत्तीसगढ़ में लव जिहाद को स्पष्ट रूप से समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस की तुष्टिकरण की इसी मानसिकता के दर्द को देश लम्बे समय से झेल रहा है,इसी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हमारे देश भारत का विभाजन हुआ।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भूपेश बघेल अपनी सत्ता और राजनीति बचाने के लिए इतना बौखला गए हैं कि स्तरहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के प्रति भूपेश बघेल के घृणित बयानों को पूरा छत्तीसगढ़ देख और सुन रहा है कि कैसे अपनी नेता प्रियंका वाड्रा को खुश करने के लिए वे लव जेहाद का खुला समर्थन कर रहे हैं।

हिंदू विरोधी कृत्यों और लव जेहाद के खुला समर्थन करने वालों को छत्तीसगढ़ महतारी के बेटा-बेटी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस लव जेहाद के समर्थन पर अपने मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी की कीमत चुकाने तैयार रहे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को न तो भारतीय संस्कृति में भरोसा है, न छत्तीसगढ़ की संस्कृति के प्रति सम्मान है और न ही मुख्यमंत्री पद की गरिमा और मर्यादा से कोई सरोकार है।

कांग्रेस के शाही खानदान की चापलूसी करके मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करने वाले भूपेश बघेल इसी परिवार की प्रतिनिधि प्रियंका वाड्रा की चाटुकारिता में लव जेहाद का समर्थन कर रहे हैं। वे एक तरफ छत्तीसगढ़िया संस्कृति के नाम पर ढोंग करते हैं और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ लव जेहाद के समर्थन में खुला टिप्पणी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button