खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

राहुल द्रविड़ ने किया ऐलान, टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर आखिरी टूर्नामेंट

अब गौतम गंभीर के भारत के नए मुख्य कोच बनने की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है…

नईदिल्ली (ए)। दिग्गज राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ के इस निर्णय की चर्चा पहले से चल रही थी। उन्होंने इस पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को फिर से आवेदन नहीं किया था। बीसीसीआई ने पिछले माह इसके लिए आवेदन मांगे थे।

द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। उन्होंने कहा, ‘हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। विश्व कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है।’

द्रविड़ ने नवंबर 2021 में दायित्व संभाला था। उन्होंने कहा- मुझे इस काम से प्यार है। यह बेहद खास दायित्व है। मैंने इस टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया है, लेकिन अब जैसी व्यस्ताएं हैं और जिंदगी के इस मोड़ पर मैं नहीं समझता कि मुझे फिर से आवेदन करना चाहिए।

आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत के पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में द्रविड़ ने कहा- मुझे अपना काम बहुत पसंद है। हालांकि, यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। पहले दिन से मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण रहा है। मेरी सोच में आगे भी कोई बदलाव नहीं होगा।

अब गौतम गंभीर के भारत के नए मुख्य कोच बनने की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने आवेदन किया है या नहीं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के अटकलों के बीच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों और उससे भी अधिक भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कोई भी चीज उससे बड़े कैसे हो सकती है? यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद कर सकता है, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button