छत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP डॉ. संतोष सिंह ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रकरणों पर अंतर रेंज स्तरीय 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के नेतृत्व में आज यातायात मुख्यालय के सभाकक्ष में ड्रग्स रिलेटेड केस स्वापक औषधी एवं मनः प्रभावी पदार्थ एनडीपीएस एक्ट विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किया।

यह प्रशिक्षण भारत सरकार, गृह मंत्रालय के अधीन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से एनसीबी के सहायक निदेशक रितेश रंजन, सहायक निदेशक रविशंकर जोशी तथा अधीक्षक अनिल कुमार ने ड्रग्स के प्रकार, नशीले पदार्थों का वर्गीकरण, इस संदर्भ में फायनेंशियल (आर्थिक) अन्वेषण, इसका निष्प्रयोजन, जप्ती एवं संकलन की कार्यवाही, पिट एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही तथा इससे संबंधित सभी तथ्यों पर व्याख्यान दिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर रहेगें।

उद्घाटन अवसर पर एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को ड्रग्स पर रोक लगाने के काम को तरह ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी की तरह लेना चाहिए। ऐसे मामलों में अच्छी विवेचना, अपराधियों की इससे अर्जित संपत्ति की जप्ती, और सप्लाई नेटवर्क पर कार्यवाही से ही प्रभावी असर होगा।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह प्रशिक्षण एन.डी.पी.एस. एक्ट के मामले में अन्वेषण करने में अत्यंत सहायक होगा। अंतर रेंज स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग दो सौ पुलिस अधिकारी उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का लाभ ले रहे है।

प्रशिक्षण में संचालन निलेश द्विवेदी और पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर से डीएसपी कौशलेन्द्र पटेल एवं डीएसपी आशीष शुक्ला ने समन्वय किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button