खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मैराथन यात्रा: 7 शहर, 36 घंटे और 5300 किमी का होगा सफर

प्रधानमंत्री मोदी दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. पीएम 24 अप्रैल से पांच हजार किलोमीटर से ज्‍यादा की मैराथन यात्रा शुरू करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 24 अप्रैल से मैराथन टूर पर जाने वाले हैं. पीएम दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए सात शहरों की यात्रा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी सोमवार से 36 घंटों में 5,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करेंगे और आठ कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम सबसे पहले दिल्‍ली से मध्य प्रदेश जाएंगे. फिर केरल, दादरा और नगर हवेली, उसके बाद दमन और दीव पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री दिल्ली से खजुराहो जाएंगे और लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे और फिर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रीवा जाएंगे. प्रधानमंत्री रीवा में समावेशी विकास पर नौ अभियानों की शुरुआत करेंगे. वह समावेशी विकास पर एक वेबसाइट और एक स्मार्टफोन एप्लिकेशन भी पेश करेंगे. इसके बाद वह वापस खजुराहो आयेंगे और आने-जाने की यात्रा में लगभग 280 किमी की दूरी तय करेंगे, और फिर युवम कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए लगभग 1,700 किमी की यात्रा कर कोच्चि पहुचेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे मंगलवार की सुबह पीएम मोदी लगभग 190 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कोच्चि से तिरुवनंतपुरम की यात्रा करेंगे, जहां वह एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. वहां से प्रधानमंत्री सूरत होते हुए सिलवासा जाएंगे और लगभग 1,570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

सूरत से आएंगे दिल्ली वापस सिलवासा में पीएम नमो चिकित्सा कॉलेज जाएंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद पीएम मोदी देवका समुद्री तट के उद्घाटन के लिए दमन जाएंगे, जिसके बाद वह लगभग 110 किमी की दूरी तय कर सूरत जाएंगे. सूरत से पीएम मोदी वापस दिल्ली जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button