खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हमारी सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना बहुत बड़ी बात है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में  एलडीएफ और यूडीएफ पर हमला करते हुए कहा कि इनका ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के इतिहास का पर्याय है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन काम हमने किया है. हमारे काम का असर देश में दिख रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ”बीजेपी सरकार की नीति का असर देश में दिख रहा है. हाल ही में एक रिपोर्ट में आया है कि पिछले नौ साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. इस देश में पांच दशकों तक कांग्रेस जैसे दलों ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन हमारी सरकार में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना बहुत बड़ी बात है।”

पीेएम मोदी ने जीत का फॉमूला देते हुए कहा, ”हमारा संकल्प होना चाहिए हम अपना बूथ जीतेंगे. हम एक बूथ जीत सकते हैं तो केरल में चुनाव जीत सकते हैं. आपको अधिक मेहनत करनी होगी और हर मतदाता पर ध्यान देना होगा.” उन्होंने आगे कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ का ट्रैक रिकॉर्ड भ्रष्टाचार के इतिहास का पर्याय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button