दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

21 मई को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पाटन क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित, ट्रैफिक पुलिस ने की ये अपील

भिलाई। दिनांक 21 मई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम साकरा में होने वाले कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक संख्या में आम जनता एवं कार्यकताओं के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग ,डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा उक्त दिनांक 21 मई को संपूर्ण पाटन क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है तथा अलग अलग दिशाओं से आने वाले वाहन चालको के लिए निम्नानुसार पार्किग प्लान तैयार किया गया है:-

🔸 रायपुर-अमलेश्वर क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक अपने वाहन P-1 एवं P-2 पार्किग स्थल पर वाहन खडा करेगें।

🔸 पाटन-जामगांव(एम)-भिलाई-03 क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक अपने वाहन P-3 पार्किग स्थल पर वाहन खडा करेगें।

🔸 इसी प्रकार कुम्हारी-पाहंदा-उरला क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक अपने वाहन P-4 पार्किग स्थल पर वाहन खडा करेगें।

::दूसरे जिले से कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों के लिये पहुँच मार्ग::-

🔸 राजनांदगांव – अँजोर – -पुलगांव – जेल तिराहा- डीपीएस चौक – मैत्री गार्डन तिराहा – उतई- सेलूद- फुण्डा- मोतीपुर -कार्यक्रम स्थल साकरा।

🔸 कवर्धा – धमधा – धमधा नाका-ग्रीन चौक – राजेन्द्र प्रसाद चौक – जेल तिराहा- डीपीएस चौक – मैत्री गार्डन तिराहा – उतई- सेलूद- फुण्डा- मोतीपुर -कार्यक्रम स्थल साकरा।

🔸 बेमेतरा-बेरला-अहिवारा मुरमुंदा-कुम्हारी-उरला खमरिया-कार्यक्रम स्थल साकरा।

अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग कार्यक्रम में आने वाले समस्त वाहन चालको से अपील करती है कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमो का पालन करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button