दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल ने टीएमटी 25 के उत्पादन में स्थापित किया नया कीर्तिमान

भिलाई इस्पात संयंत्र के मर्चेंट मिल ने दिनांक 14 जुलाई 2023 को टीएमटी 25 का रिकॉर्ड उत्पादन करते हुए एक नयी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के माध्यम से मर्चेंट मिल ने अपने कार्यकाल में नए मापदंड स्थापित किए हैं। मर्चेंट मिल ने टीएमटी 25 प्रोफाइल में 2269 टन का दैनिक उत्पादन और 799 टन का पाली उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस विशेष अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने मर्चेंट मिल का दौरा कर मिल बिरादरी को बधाई दी और निरन्तर नये कीर्तिमान स्थापित करने हेतु उनका मनोबल बढ़ाया। निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें यह आश्वासन दिया कि उनकी मेहनत और प्रगति को संवर्धित करने के लिए संगठन का पूरा समर्थन है।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मर्चेंट मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इससे कर्मचारियों को एक नया आत्मविश्वास और संघर्ष करने की प्रेरणा मिली जिससे आगे के लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलेगी।

निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) के दौरे से मर्चेंट मिल के सभी सदस्यों को गर्व का अनुभव कराया और उन्हें उत्साहित किया कि वे अपने क्षेत्र में उच्चतम स्तर की उत्प्रेरणा और प्रगति प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। शिफ्ट मैनेजर थाॅमस जॉर्ज ने कहा कि मर्चेंट मिल के सभी प्रतिबद्ध कर्मचारियों ने साथ मिलकर काम करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कर नया रिकाॅर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button