दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लोहे के हथौड़े से अपनी दादी सास की हत्या करने वाली आरोपी बहु गिरफ्तार, ताना मारने को लेकर हुआ था विवाद

दुर्ग। दिनांक 16.10.2025 को प्राथी सुरेन्द्र वर्मा, ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी मां उर्मिला वर्मा और उसकी बहू रोशनी वर्मा घर पर थे, बाकी सदस्य काम पर गए हुए थे, इसे पड़ोसी के व्दारा फोन से घटना की सूचना दी गई, घर आकर देखा तो उसकी मां बेडरूम में लहुलुहान पड़ी थी, उसके सिर में गंभीर चोट था, खून निकला हुआ था, उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अप.क.-261/2025 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान सन्देही रोशनी वर्मा से पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार की, बताई की उसकी दादी सास के व्दारा उसे खाना बनाने के नाम पर ताना मारने तथा उसके हाथ का खाना नहीं खाने को लेकर उन दोनों के मध्य विवाद हुआ, ये आकोश में आकर बेडरूम में रखे लोहे के हथौड़े से दादी सास (उर्मिला वर्मा) के सिर में वार की, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपिया: रोशनी वर्मा 21, ग्राम गोढ़ी, थाना नंदिनी नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button