दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसपी के निर्देश पर एएसपी शहर के नेतृत्व में बैंकों का औचक निरीक्षण कर किया गया सिक्योरिटी चैकअप

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के द्वारा स्पेशल गठित टीम कर दिनांक 27.05.2021 को जिला दुर्ग के सभी बैंकों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला दुर्ग में अनलॉक के दूसरे दिन, आम जनों के लिए बैंक की खुलने पर एवं काम का शुरू होने पर भीड़ सार्वजनिक जगहों पर जुटने लगी है, जिस पर अपराधिक तत्वों के द्वारा अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर समस्त बैंकों का औचक निरीक्षण कर बैंक में उपस्थित होने वाले सभी लोगों चाहे वह बैंक के अंदर हो या बाहर हो, उनसे कारण पूछ कर चेक कर जानकारी लिया गया। समस्त बैंकों में जाकर बैंक मैनेजर से बैंक सुरक्षा के मापदंड जिसमें अलार्म सिस्टम, सीसीटीवी, फायर एक्सटिंग्विशर, एटीएम तोड़फोड़ पर अलार्म चेक, गार्ड सुरक्षा अन्य को चेक कर सेफ्टी ऑडिट किया गया। जिसमें कई बैंकों का कुछ कमियां परिलक्षित हुई है जिसको बैंक मैनेजर को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया। बैंक अकस्मात चेकिंग पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी थाना प्रभारी और जवान शामिल थे, जिनके द्वारा समस्त बैंक परिसर का सिक्योरिटी चैकअप कर सेफ्टी ऑडिट किया गया।

Related Articles

Back to top button