खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पुरानी भिलाई पुलिस ने रेड कार्यवाही कर 74 मवेशियों की बचाई जान: अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार, मवेशियों का कराया स्वास्थ परिक्षण

भिलाई- 03। पुरानी भिलाई पुलिस ने 74 मवेशियों को कत्लखाने जाने से रोककर उनकी जान बचाई है। पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया की गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली की विक्की उर्फ विशाल भारती निवासी चेटवा, कुम्हारी द्वारा पथर्रा ग्राम में मवेशियों को बर्बरता पूर्व इक्कठा करके रखा गया था।

आरोपी के कोठार में चेक किया गया तो वहां पर बड़ी संख्या में मवेशी बिना चारा और लाइट के अंधेरे में रखे गए है। पुलिस ने रेड कार्यवाही कर तीन गाडियों को पकड़ा गया। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस तीन ड्राइवर, विक्की और संगीत मधुकर और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। तीन बड़ी गाडियों को और आरोपी की एक गाड़ी को जप्त थाना में रखा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया की आरोपियों के विरुद्ध धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत करवाही की जा रही है। वही मादा मवेशियों का डॉक्टरी मुलाइजा करवाकर सुपेला को कोसानाला गौठान में भेजा जा रहा है वही नर मवेशी को धमधा गोठन भेजा जा रहा है।

वही परीक्षण करने वाले डॉक्टर जेके सिंह, पशु चिकित्सा कुम्हारी ने बताया की सभी मवेशी स्वस्थ है, जिसमे 19 नर (बछड़ा) और 55 मादा है। मवेशियों को थाना प्रभारी और थाना स्टॉफ ने मवेशियों को पानी पिलाया ताकि उनको दी डीहाईड्रेसशन ना हो।

उक्त करवाही में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव, एएसआई हिरामन रामटेके, प्रधान आरक्षक परस साहू, आरक्षक अरविंद मेढ़े, रवि श्रीवास, एसीसीयू टीम, कुम्हारी थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button