दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भवन के लिए की पहल, रिसाली के 10 वार्डो में 2 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक भवन

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के विकास में क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के लोकनिर्माण, गृह एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू की अहम भूमिका है। हाल ही में 5 करोड़ के विकास कार्यो की स्वीकृति कराने के बाद उन्होंने सांस्कृतिक भवन बनवाने 2 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई है। इस राशि से नवगठित निगम क्षेत्र के 10 वार्डो में भवन बनाया जाएगा।

निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने जानकारी दी है कि 10 वार्डो में सांस्कृतिक भवन बनाने निविदा की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड भ्रमण के दौरान अलग-अलग समाज प्रमुखों ने वार्डो में भवन बनाने की मांग की थी। दरअसल श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र से लेकर पाॅश कालोनी में निगम की भूमि नहीं होने के कारण बड़ा सांस्कृतिक भवन बनाने की योजना अधर में अटकी हुई है। इसे देखते हुए 10 वार्डो में अलग-अलग समाज विशेष के लिए सांस्कृतिक भवन बनाने प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। आयुक्त ने बताया कि आवश्यकता अनुरूप मंत्री जी की अनुशंसा पर सांस्कृतिक भवन स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया।

प्रत्येक भवन 20 लाख का आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक सांस्कृति भवन 20 लाख की लागत से बनाया जाएगा। वार्ड 7 कल्याणी मंच के पीछे, वार्ड 17 शिव पारा शीतला मंदिर के पास, वार्ड 15 मौहारी मरोदा डाॅ. साहू क्लीनिक के पास, वार्ड 18 दुर्गा मंदिर मैदान में और इसी वार्ड के आंगनबाड़ी के सामने, वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में, वार्ड 32 नेवई भाठा में लक्ष्मी नगर जयस्तम्भ के पास, वार्ड 38 स्टोर पारा पुरैना बाबा धाम के पास एवं सांस्कृतिक मंच के पास और वार्ड 40 पुरैना बस्ती के तेलगु पारा में सांस्कृतिक भवन निर्माण कराने राशि स्वीकृत हुई है।

मंत्री आज हरेली कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रिसाली के हरेली त्यौहार आयोजन में दुर्ग ग्रामीण विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल होंगे। सोमवार को शाम 4ः30 बजे मंत्री नेवई स्थित बैकुंठ धाम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यही हरेली उत्सव में मंत्री श्री साहू निगम क्षेत्र में होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मंदिर परिसर में बने डोम शेड का लोकार्पण व गौठान में गोबर पेंट इकाई समेत महिला स्वसहायता समूह के लिए मशरूम उत्पादन करने शेड निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद मंत्री शाम 6ः30 बजे वार्ड 11 मरोदा सेक्टर पहुंचेंगे। वे यहां पर बने अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बने फुटबाल ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button