खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छावनी, खुर्सीपार और टाउनशिप में प्रेमप्रकाश पाण्डेय की विशाल रैली आज, मतदान करने और भिलाई में विकास का कमल खिलाने की करेंगे अपील

भिलाई। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज बुधवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय बुधवार को छावनी, खुर्सीपार और टाउनशिप क्षेत्र में विशाल रैलियां करेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन रैली में उपस्थित होकर उनके पक्ष में मतदान करने और भिलाई में विकास का कमल खिलाने की अपील करेंगे।

सर्वप्रथम प्रातः 07 बजे छावनी में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जो कि नंदिनी रोड से एसीसी चौक, गणेश चौक, बीईसी चौक, सीएसईबी सब स्टेशन चौक, बिजली नगर, राधाकृष्ण मंदिर, सतनामी पारा, मंगलबाजार होते हुए दुर्गा मंदिर शंकर नगर पहुंचेगी और अनूप बर्फ फैक्ट्री में इसका समापन किया जाएगा।

तत्पश्चात प्रातः 10 बजे टाउनशिप मं विशाल बाईक रैली का आयोजन किया जाएगा जो सेक्टर -1 फायर ब्रिगेड मैदान से प्रारंभ होकर पंत स्टेडियम होते हुए सेक्टर -2 सड़क -5 से होते हुए सेक्टर -2 तालाब, सड़क 23 से होते हुए सेक्टर -6 मस्जिद के सामने, सांई मंदिर रोड, सेक्टर -6 ए मार्केट, एमजीएम स्कूल, ई मार्केट होते हुए, सेक्टर 7 मार्केट, सेक्टर -8 मार्केट से होते हुए महिला महाविद्यालय से , सेक्टर -9 चौक होते हुए, सेक्टर -9 मार्केट होते हुए, सेक्टर 10 बी मार्केट से , जोनल मार्केट, सिविक सेंटर होते हुए, सेक्टर -5 मार्केट होते हुए WMR से होते हुए सर्वेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।

दोपहर 01 बजे खुर्सीपार में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा जो शिवालय जोन 1 होते हुए पोस्ट ऑफिस, गुरूद्वारा (वार्ड 43), शासकीय स्कूल चौक (वार्ड 50), श्रीराम चौक (वार्ड 49), ओम लॉज (वार्ड 45 बालाजी नगर), मस्जिद चौक वार्ड 46 रामचंद्र होटल, मांझीचौक, तेलघानी चौक, बीजेपी चुनाव कार्यालय होते हुए पं. जवाहरलाल नेहरू स्कूल में समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button