दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी द्वारा गंदे पानी की सप्लाई को लेकर ईडी मिले कांग्रेस नेता, दो दिनों में स्वच्छ पानी सप्लाई नही किया तो करेंगे अनशन

भिलाई। पिछले दो महीने से पानी खराब आने पर युवा काँग्रेस राहत केंद्र के माध्यम से आम लोगो को पानी का जार बॉट रही है उसी क्रम में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने बीएसपी के (ईडी-पी एण्ड ए) एसके दुबे से मुलाकात कर अपनी माँगो को रखा। जिसमे (1) 2 दिनों के भीतर प्रबंधन लिखित में दिनांक बताये की साफ पानी जनता को कब मिलेगा? (2) अगर कोई बड़ी समस्या है जिससे महीनों लग सकते है तो तत्काल प्रबंधन टंकी खरीद आर.ओ का साफ पानी पूरे क्षेत्र में सप्लाई करे। दो दिनों में माँग पूरी न होने पर मोहम्मद शाहिद ने प्रबंधन के खिलाफ अनशन करने की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि के रूप में जिला काँग्रेस महामंत्री विनोद गुप्ता व जिला काँग्रेस महामंत्री अनीस खान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button