खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आज नौसेना प्रमुख का पद संभालेंगे वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी, कई अहम पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

नौसेना के उपप्रमुख वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं…

नईदिल्ली (ए)। वाइस एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी आज नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। चालीस साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख हैं।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है।

नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button