खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अस्पताल से नवजात बच्ची को फर्जी तरीके से गोद नामे पर दस्तखत कराकर देने वाली नर्स और दंपति गिरफ्तार

अस्पताल में माता पिता से नवजात बच्ची को इलाज के बहाने ले गई थी नर्स, फर्जी तरीके से कागज में दस्तखत करा ,दे दिया एक दंपत्ति को गोद नामे पर…पुलिस ने आरोपिया नर्स सहित गोद लेने वाले दंपत्ति को भी किया गिरफ्तार…नवजात शिशु के पिता की रिपोर्ट पर थाना में आरोपियों के विरुद्ध थाना में 80,81 जे जे एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध…

 

जशपुर। दिनांक 13.09.2025 को प्रार्थी सुखदेव नाग उम्र 45 वर्ष, निवासी कोडेकेला घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.) ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि उसकी पहली पत्नी से 04 बच्चियां हैं। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से दूसरी पत्नी दिलासो बाई उसके साथ रह रही है।

जो कि गर्भवती थी, जिसे दिनांक 28.08.2025 को प्रसव पीड़ा होने पर शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहाँ उसी दिन पुत्री का जन्म हुआ। दिनांक 30.08.2025 को अस्पताल से छुट्टी मिलने के समय, प्रार्थी अपना सामान लेने चट्टानपारा पत्थलगांव गया हुआ था। वापस आने पर उसकी पत्नी ने बताया कि नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगवाने ले गई है और बताया कि बच्ची की तबियत ज्यादा खराब है, उसे इलाज हेतु बाहर भेजना पड़ेगा।

उसके बाद कुछ कागजों में दस्तखत कराए गए। वहाँ दो लोग कोरबा से आए थे, जिन्होंने अपना नाम निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज बताया। उन्होंने कहा कि तुम्हारे पास पैसा नहीं है, हम लोग इलाज कराकर कुछ दिन में बच्ची वापस कर देंगे। प्रार्थी एवं पत्नी ने विश्वास कर लिया। काफी दिन बीतने के बाद बच्ची नहीं मिलने पर प्रार्थी, नर्स अनुपमा टोप्पो के पास गया, जो कि बच्ची के बारे में पूछने पर हर बार टाल देती थी। बाद में पत्थलगांव के ही एक व्यक्ति से जानकारी मिली कि बच्ची को तो निशिकांत एवं सुमन वानी मिंज को गोद दे दिया गया है और उनका पता भी बताया।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण प्रार्थी कोरबा नहीं जा पाया, प्रार्थी को संदेह है कि नर्स अनुपमा टोप्पो ने उसकी नवजात बच्ची को निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज निवासी बलगी रोड लाटा थाना दर्री जिला कोरबा को दे दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक J.J. ACT की धारा 80, 81 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घटना स्थल का निरीक्षण कर, आस पास गवाहों से पूछताछ किया गया, व आरोपी गणों निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज से संपर्क कर नवजात शिशु के गोद लेने के संबंध में वैध कानूनी दस्तावेजों की मांग करने पर उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया जा सका।

जिस पर पुलिस के द्वारा माता पिता को धोखे में रख कर नवजात बच्ची को , दूसरे दंपत्ति को दे देने तथा दंपत्ती के द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के अवैध रूप से नवजात शिशु को अपने पास रखने के कारण आरोपिया नर्स अनुपमा टोप्पो व दंपत्ति निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर , न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के द्वारा उनके कब्जे से नवजात शिशु को भी बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है ।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी तथा नवजात शिशु के सकुशल बरामदगी में एस डी ओ पी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल,थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव तथा आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव के शासकीय हॉस्पिटल से नर्स के द्वारा माता पिता को धोखे में रख कर नवजात बच्ची को एक दंपत्ति को दे दिया गया था, नवजात बच्ची के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपिया नर्स तथा नवजात बच्ची को अपने पास रखने वाले एक दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, व नवजात शिशु को बरामद कर, चाइल्ड हेल्थ व वेलनेस सेंटर में रखा गया है।

नाम आरोपी क्रमशः 1.अनुपमा टोप्पो, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गिरांग , थाना सिटी कोतवाली जशपुर (छ ग)
2. निशिकांत मिंज, उम्र 43 वर्ष।
3. सुमन वानी मिंज उम्र 43 वर्ष।
दोनों निवासी बलगी रोड, लाटा, थाना दर्री, जिला कोरबा, (छग)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button