खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

बारिश ने गुजरात टाइटंस के साथ कर दिया खेला, आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से हो गए बाहर

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. उसका कोलकाता के खिलाफ मैच होना था. लेकिन यह बारिश की वजह से रद्द हो गया…

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. गुजरात प्लेऑफ से बाहर होने वाली इस सीजन की तीसरी टीम बन गई है. उसका कोलकाता नाइट राइडर्स से सोमवार शाम अहमदाबाद में मैच होना था. लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया. मैच के शुरू होने का काफी इंतजार किया गया. लेकिन मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया गया।

गुजरात और कोलकाता के बीच शाम 7.30 बजे मैच शुरू होना था. लेकिन अहमदाबाद में काफी बारिश हुई. हालांकि रात 10 बजे के बाद बारिश थोड़ा कम हुई. लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी. इसके बाद रात करीब 10.30 बजे मैच रद्द कर दिया गया. कई फैंस मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन यह नहीं हो सका।

गुजरात पॉइंट्स टेबल में फिलहाल आठवें नंबर पर है. उसने 12 मैच खेले हैं. इस दौरान 5 मैच जीते और 7 में हार का सामना किया. लेकिन कोलकाता के खिलाफ मैच कैसिंल होने के बाद 13 मैच हो गए. उसको एक पॉइंट मिला है. गुजरात के पास अब 13 पॉइंट्स हो गए हैं. लेकिन वह प्लेऑफ से एलिमिनेट हो गई है. गुजरात का आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है. यह मुकाबला 16 मई को खेला जाएगा।

कोलकाता पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. उसने इस सीजन में 13 मैच खेले हैं. इस दौरान 9 मैच जीते हैं और 3 में हार का सामना किया. इसके साथ ही एक मैच कैंसिल हुआ है. कोलकाता के पास कुल 19 पॉइंट्स हैं. उसका प्लेऑफ से पहले आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स से है. यह मुकाबला 19 मई को खेला जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button