दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ठगड़ा बांध, माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट स्थापित; महापौर ने चंद्रयान मॉडल का शुभारंभ कर नागरिको को किया समर्पित

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत माधो वाटिका (ठगडा बाध) मे नवनिर्मित चंद्रयान-3 चलित मॉडल को प्रदर्शन हेतु शहर के आम नागरिक को समर्पित किया गया। यह कार्यक्रम शहर महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चंद्राकर,पार्षद प्रकाश जोशी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया। पिकनिक स्पॉट में स्थापित चंद्रयान-3 का लाइव मॉडल स्कूली बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी चंद्रयान के प्रक्षेपण की जानकारी प्रदान करेगा। उनकी जिज्ञासाओं को दूर करेगा इससे विज्ञान के बारीकी पहलुओं को बच्चों को समझने में आसानी होगी।

साथी माधव वाटिका पिकनिक स्पॉट में वोटिंग चौपाटी विभिन्न खेल एवं झूले के साथ ही साथ चंद्रयान-3 लाइव मॉडल का भी अब लुत्फ उठा सकेंगे।माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट का महापौर धीरज बाकलीवाल ने मौजूद ठेकेदार को माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट की सभी व्यवस्थाओं को और भी बेहतर रखने को कहा है।उन्होंने कहा कि वाटिका में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। यहां चंद्रयान-3 का मॉडल स्थापित कर शुभारंभ किया गया है।

चंद्रायन-3 जो पिकनिक स्पॉट में आने वाले लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रतिदिन सैकड़ो लोग इस पिकनिक स्पॉट पर पहुँच रहे है। नगर निगम माधो वाटिका यानी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट में चंद्रयान-3 का मॉडल स्थापित किया गया है। जिसका शुभारंभ महापौर धीरज बाकलीवाल ने पिकनिक स्पॉट में घूमने आये नागरिको के बीच चंद्रयान- 3 मॉडल का शुभारंभ किया।

माधो वाटिका पिकनिक स्पॉट का भ्रमण करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही यहां भारी तादाद में लोग पहुंचकर पिकनिक स्पॉट में चंद्रयान-3 का मॉडल के उड़ान भरते ही आनंद लोग उठा रहे हैं ओर दूर दूर से शेल्फ़ी लेने पहुच रहे है। ठगड़ा बांध में उक्त कार्यक्रम के दौरान यादे मो. रफी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button