छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या करने वाले निर्दयी आरोपी पिता गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 103,115 (3) BNS के तहत त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…मृतिका नाबालिग बालिका उम्र 06 वर्ष निवासी भोजपुर फाटक पास चाम्पा थाना चाम्पा तथा आहत बड़ी बहन नाबालिग बच्ची 08 वर्ष…

जांजगीर चांपा। आरोपी सलमान खान उर्फ दिशान खान पिता रोशन खान उम्र 33 वर्ष निवासी भोजपुर फाटक के पास चाम्या थाना चांपा जिसकी दो बच्ची है एक का उम्र 08 वर्ष तथा दूसरे का उम्र 06 वर्ष की है पति पत्नी के बीच में विवाद होने के कारण पत्नी आरोपी सलमान को छोड़कर अलग रह रही है।

आरोपी सलमान अपने दोनो बच्चों को लेकर घर में रह रहा था। दिनाँक 17/8/24 को दोपहर 01 बजे करीबन दोनों बच्चे खिलौना की बात को लेकर आपस में मारपीट, विवाद हो रहे थे, जिसे मना करने पर नहीं माने तो आरोपी सलमान गुस्सा में आकर अपने दोनों बच्चे को लकड़ी के बत्ता से मारपीट किया दोनो जमीन में लेट गए रात्रि 10 बजे खाना खाने के लिए जगाया तो बड़ी बच्ची कराहते हुये जगी छोटी बच्ची बातचीत नहीं कर रही थी।

जिसे आरोपी दोनों बच्चे को लेकर अस्पताल आ रहा था जो मोहल्ले के क्रांति देवांगन से लिफ्ट लेकर मो.सा. से BDM अस्पताल चाम्पा ले गया जहां डॉ द्वारा छोटी बच्ची को मृत्त घोषित कर दिया गया बड़ी बच्ची का ईलाज BDM अस्पताल चांपा में चल रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्र 338/24 धारा 103,115 (2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम व न्याय दल के साथ चाम्पा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका बच्ची की शव का पंचनामा कार्यावाही कर बीडीएम अस्पताल से शव का पीएम कराया गया है ।

विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल व SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17/8/24 को बीडीएम अस्पताल से सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर अस्पताल पहुच कर मौके पर देहाती मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही किया गया है।

विवेचना दौरान आरोपी दिशांन उर्फ सलमान खान उम्र 33 वर्ष निवासी भोजपुर चाम्पा थाना चाम्पा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए गए से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button