खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना तो यूपी से लेकर बंगाल तक हीटवेव मचाएगा ‘हाहाकार’, पढ़िए IMD का अपडेट

छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं, इन राज्यों में बारिश की भी संभावना है…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में तापमान 43-45 डिग्री के पार जा सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, मराठवाड़ा, गंगायी पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ 41-43 डिग्री तापमान रहने वाला है।

आईएमडी के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रातें गर्म और ऊमस भरी रहने वाली हैं. असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तटीय कर्नाटक में मौसम गर्म और ऊमस भरा रहने की संभावना जताई गई है।

आईएमडी ने बताया है कि गंगायी पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण हीटवेव चलने वाली है. इसी तरह से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ तूफान आ सकता है. इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने वाली हैं. इन राज्यों में बारिश की भी संभावना है. पंजाब के उत्तरी हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन दिन के समय कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने वाले हैं. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस जाने वाला है. शाम के वक्त हल्की हवाओं के चलने की संभावना भी जताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button