दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लापरवाही और विलंब की स्थिति में ठेकेदारों के अनुबंध होंगे निरस्त : कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

 

दुर्ग। जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला जल एवम स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई । जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी और जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत ठेकेदारों के कार्याे के गुणवत्ता व प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे विकास कार्याे की जानकारी ली एवं कार्य में आने वाली अड़चनों के बारे में अवगत होकर उनका समाधान करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों एंव ठेकेदारों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए साथ ही कार्याे को निर्धारित समयसीमा पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिले एवं ब्लॉक स्तर पर किये जा रहे कार्याे की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने का आदेश दिए।

ठेकेदारों के द्वारा कार्य में विलंब किये जाने या लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही व अनुबंध निरस्त करने के भी निर्देश दिए है। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कार्यपालन अभियंता एफसी बोरकर, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उप खंड दुर्ग एवम पाटन, जिला समन्वयक यूनिसेफ समेत जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत समस्त ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button