खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने मनाया “हरेली तिहार”: SP शलभ सिन्हा गेड़ी दौड़ में हुए शामिल, छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लिया आनंद

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छ.ग.शासन की मंशा अनुसार, राज्य की पहली तिहार हरेली आज जिले भर में उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। जिला दुर्ग पुलिस के द्वारा हरेली तिहार पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित किया गया। हरेली तिहार पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा, उप पुलिस अधीक्षक अपराध राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन निलेश द्विवेदी, परि. उप पुलिस अधीक्षक भावना पांडे सहित प्रिंट, इलेट्रॉनिक,पोर्टल मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।

अवसर पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा ने छत्तीसगढ़ महतारी की माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर जिले के लिए अच्छी बारिश और फसल की कामना की, साथ अंचल के लोगों और आम नागरिकों को बधाई दी। मुख्यमंत्री के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ गतिविधियों को बढ़ावा देने पिछले वर्ष की भांति, इस वर्ष भी आज हरेली तिहार के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत की जा रही है। जिसको ध्यान में रखते हुए उपस्थित मीडिया बंधुओं के मध्य रस्साकशी खेल का रोमांचक मुकाबला कराया गया।

जिसमें महत्वपूर्ण बात यह रही कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधुओं के मध्य हुआ मुकाबला में रेफरी स्वयं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा रहे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के मध्य हुए मैच 3 चरणों में कराया गया, जिसके आखिरी चरण में यह मैच में प्रिंट मीडिया ने जीता। जिसके पश्चात पिठुल एवं गेड़ी दौड़ खेल का भी आयोजन कराया गया था।

खेल आयोजन के पश्चात छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन जिसमें खुरमी, अनरसा, चना मुर्रा आदि की व्यवस्था भी की गई थी जिसको सभी ने स्वाद चख कर हरेली तिहार माना कर जिले वासियों को शुभकामनाएं दी।
उपरोक्त समस्त कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था रक्षित निरीक्षक दुर्ग रमेश कुमार चंद्रा, थाना प्रभारी भिलाई नगर राजेश कुमार साहू, एवं उनकी टीम के द्वारा कराया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला दुर्ग के थाना प्रभारी एवं जवानों ने पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में उपस्थित होकर हरेली त्यौहार मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button